- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSचंदनकियारी स्थित रवींद्र भवन में भाजपा की विधानसभा स्तरीय टिफिन बैठक कार्यक्रम...

चंदनकियारी स्थित रवींद्र भवन में भाजपा की विधानसभा स्तरीय टिफिन बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

spot_img

चंदनकियारी: चंदनकियारी स्थित रवींद्र भवन में भाजपा की विधानसभा स्तरीय टिफिन बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहा पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक अमर कुमार बाउरी मौजूद रहे। मौके पर विधायक ने कहा कि सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण की योजनाओं के धरातल पर उतरने से देश के जनता के बीच खुशहाली लौटकर आ रही हैं। महा जनसंपर्क अभियान के तरह और प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर आज विधानसभा स्तरीय टिफिन बैठक कार्यक्रम रखा गया हैं। कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम नौ वर्षों के दौरान जनहित में जारी कल्याणकारी योजनाएं की जरूरतमंदों तक पहुंची हैं। कहा कि जिसकी जानकारी मंडल स्तर पर लाभुक सम्मेलन कर दी जाने की योजना है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ता आमजन के घरों तक पहुंच कर देंगे।

विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें |

ताकि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाई जा सके। कहा कि वर्ष 2014 के पहले चंदनकियारी में विकास की गति शून्य था। लेकिन आज चंदनकियारी में इंजीनियरिंग कॉलेज, पावर ग्रिड,पांच पावर सब स्टेशन,दर्जनों गांव में विद्युतीकरण, पार्क, वाई पास सड़क, समेत कई विकास योजना को धरातल पर उतारा गया।जिसमें विपक्ष के लोग परेशान हैं। वर्ष 2024 में देश में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में देश व प्रदेश में भाजपा सरकार होगी। कहा कि विपक्ष एक जुट हो रही हैं‌।लेकिन जनता जान चुकी है कि जो लोग एकजुट  हो रहे हैं। सभी लोग अपने परिवार के विकास के लिए एक जुट हो रही हैं।आम जनता की विकास से कोई मतलब नहीं हैं। विपक्ष में भाजपा को कोई डर नहीं हैं। 

कार्यक्रम में मौजूद रहे | 
इस अवसर पर जिला महामंत्री जयदेव राय, विधायक प्रतिनिधि विनोद गोराई, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सटीक दास, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, पंकज शेखर, राजीव चौबे ,आदि उपस्थितथें।

 

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img