- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROनीट (UG) परीक्षा को लेकर सख्त तैयारी, डीसी बोले– कोई चूक नहीं,...

नीट (UG) परीक्षा को लेकर सख्त तैयारी, डीसी बोले– कोई चूक नहीं, शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें

spot_img

बोकारो में आगामी NEET (UG) 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने संयुक्त बैठक कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने बताया कि 03 मई 2026 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दंडाधिकारी, वरीय पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश केवल पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही मान्य होगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा का आयोजन कदाचार रहित और शांतिपूर्ण माहौल में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही National Testing Agency द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन अनिवार्य किया गया है।

राष्ट्रीय स्तर पर भी परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और पेपर लीक जैसी अफवाहों को खारिज किया गया है।

परीक्षार्थियों को केवल एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स सहित कई वस्तुओं पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

जिले में सुरक्षा के मद्देनजर सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल, महिला पुलिस और फिस्किंग टीम तैनात रहेगी। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले केंद्र पहुंचे और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

देशभर में इस वर्ष NEET UG परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हो रहे हैं और सीटों में वृद्धि की संभावना के बीच प्रतियोगिता भी अहम बनी हुई है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments