HomeNEWSBOKAROभूख से जूझ रहे जोसेफ को मिला जिला प्रशासन का सहारा, उपायुक्त...

भूख से जूझ रहे जोसेफ को मिला जिला प्रशासन का सहारा, उपायुक्त ने दिए त्वरित राहत के निर्देश

कोई भूखा नहीं रहेगा – जिला प्रशासन प्रतिबद्ध उपायुक्त के निर्देश पर डीएसओ ने तत्काल खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई

चास: चास प्रखंड के बिरसा बासा निवासी जोसेफ की भूख और संकट से जुड़ी खबर जैसे ही मीडिया में सामने आई, उपायुक्त अजय नाथ झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया। उपायुक्त के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) ने जोसेफ को आवश्यक खाद्यान्न सामग्री मुहैया कराई, जिससे उन्हें राहत मिली।

उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्पष्ट किया कि “कोई भूखा न सोए, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।” उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी व्यक्ति भूख से पीड़ित न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग और संवेदनशील है।


जरूरतमंदों की पहचान कर मिलेगी समय पर मदद

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रखंड स्तर पर ऐसे जरूरतमंदों की पहचान की जाए और उन्हें समय पर सहायता दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर वंचित तक पहुंचे, इसके लिए ज़मीनी स्तर पर कार्य होना चाहिए।


आमजनों से की गई अपील – सूचना देकर बनें मददगार

उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति भूख, संकट या असहाय स्थिति में हो, तो उसकी जानकारी तत्काल संबंधित प्रखंड कार्यालय या जिला नियंत्रण कक्ष को दें। ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को शीघ्र सहायता दी जा सके।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments