- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROबोकारो में रिश्तों का खून: बेटे ने बैसाखी से पिता पर किया...

बोकारो में रिश्तों का खून: बेटे ने बैसाखी से पिता पर किया हमला, संपत्ति विवाद बना कारण

spot_img

मां की पिटाई के बाद लौटे पिता पर भी हमला, पुलिस ने आरोपी बेटे और साले को भेजा जेल

बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने ही अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना न केवल पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करती है, बल्कि समाज में बढ़ते लालच और तनाव को भी उजागर करती है।

जानकारी के अनुसार, संपत्ति विवाद को लेकर बेटे सोनू कुमार सिंह ने अपनी ही मां के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की। उस समय पिता मुकेश्वर सिंह अपने पैतृक गांव आरा गए हुए थे। मां की हालत गंभीर होने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और समय रहते उनकी जान बचाई जा सकी।

घटना की सूचना मिलते ही पिता जब वापस बोकारो लौटे, तो हालात और बिगड़ गए। पुलिस की मौजूदगी में ही बेटे ने बैसाखी को हथियार बनाकर पिता के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल पिता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर पर कई टांके लगाने पड़े।

बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ फोरलेन के किनारे स्थित करीब 3 डिसमिल जमीन है। इसमें से डेढ़ डिसमिल जमीन पिता द्वारा बेटी के नाम किए जाने से बेटा नाराज था और इसी को लेकर लगातार विवाद चल रहा था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे और उसके साले को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments