- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROमुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (MSVP-2025) के अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (MSVP-2025) के अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

spot_img

उप-विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने दिए निर्देश, विद्यालयों में स्वच्छता और पेयजल पर विशेष जोर

बोकारो: समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आज मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (MSVP-2025) के अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक सह उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप-विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने की।

मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल चौबे, एपीओ, एडीपीओ, सभी बीपीओ, सभी KGBV के वार्डन, कनिष्ठ अभियंता, बीआरपी एवं सीआरपी उपस्थित थे।

स्वच्छता को बनाना होगा आदर्श उदाहरण

बैठक में उप-विकास आयुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में, स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, बच्चों की सक्रिय सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि हर विद्यालय को स्वच्छता का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि जिले से अधिक से अधिक विद्यालय मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित हो सकें।

समय सीमा से पहले रजिस्ट्रेशन एवं सबमिशन सुनिश्चित करें

उप-विकास आयुक्त ने जिले की प्रगति की प्रखंड-वार समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विद्यालय समय सीमा से पहले रजिस्ट्रेशन और सबमिशन का कार्य पूरा करें, ताकि प्राथमिकता के आधार पर सभी स्कूल बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

सभी इंडिकेटर पर विस्तृत जानकारी दी गई

बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक, UNICEF WASH IDF टीम लीड बोकारो, एपीओ एवं एडीपीओ द्वारा मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से संबंधित सभी इंडिकेटर की जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं – पानी एवं शौचालय की उपलब्धता, व्यवहार परिवर्तन, माहवारी स्वच्छता, प्रबंधन व्यवस्था, जलवायु परिवर्तन

इसके अलावा जल जीवन मिशन (JJM) जिला समन्वयक, बोकारो ने प्री-मानसून एवं पोस्ट-मानसून जल जांच की प्रक्रिया और उसकी महत्ता पर विस्तार से चर्चा की।

spot_img
Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img