HomeNEWSBOKAROइस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) का 15वां द्विवार्षिक सम्मेलन 23-24 अगस्त को

इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) का 15वां द्विवार्षिक सम्मेलन 23-24 अगस्त को

स्वागत समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा, सम्मेलन में राष्ट्रीय नेताओं का होगा जुटान

बोकारो: इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) का 15वां द्विवार्षिक सम्मेलन आगामी 23-24 अगस्त को सेक्टर-2 कला केंद्र में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारी को लेकर आज सेक्टर-9 यूनियन कार्यालय में स्वागत समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता स्वागत अध्यक्ष के.एन. सिंह ने की। बैठक में स्वागत सचिव आर.के. गोराईं ने तैयारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे सीटू के राष्ट्रीय महामंत्री

संयुक्त महामंत्री बी.डी. प्रसाद ने जानकारी दी कि सम्मेलन का उद्घाटन सीटू के राष्ट्रीय महामंत्री, पूर्व राज्यसभा सदस्य और एन.जे.सी.एस. सदस्य कामरेड तंपन सेन करेंगे।

इसके अलावा स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महामंत्री एवं एन.जे.सी.एस. सदस्य ललित मोहन मिश्रा और झारखंड स्टेट कमिटी के महामंत्री विश्वजीत देव सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि होंगे और मजदूरों को संबोधित करेंगे।

मजदूरों के अधिकारों पर हमला 

बी.डी. प्रसाद ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रेड यूनियन आंदोलन इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है। तीसरी बार सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार कॉर्पोरेट समर्थक नीतियां लागू कर रही है, जिसका असर मजदूरों पर पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि :

21 अक्टूबर 2021 को बहुमत यूनियन की आड़ में अधूरा एमओयू किया गया। 39 महीने का एरियर देने से प्रबंधन ने साफ इनकार कर दिया। एन.जे.सी.एस. समझौते का उल्लंघन कर ग्रेच्युटी पर सिलींग लगाई गई। मजदूरों को सबसे कम बोनस दिया जा रहा है। ठेका मजदूर न्यूनतम मजदूरी, वैधानिक सुविधाओं और ग्रेच्युटी से वंचित हैं, जबकि 20-25 सालों से काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन सभी सवालों पर सम्मेलन में गंभीर चर्चा की जाएगी और मजदूरों के हक की रक्षा के लिए निर्णायक आंदोलन का ऐलान संभव है।

बैठक में शामिल पदाधिकारी

बैठक में आर.के. गोराईं, आर.एन. सिंह, उमेश प्रसाद, देव कुमार, आर.आर. पन्ना, इश्तियाक अंसारी, अरविंद कुमार, अनंत प्रसाद, एस.एन. प्रसाद, आर.बी. सिन्हा, मनोज शंकर, जोसेफ मुंडा, शंकर पोद्दार, आर.के.पी. वर्मा, पवन कुमार, बी.पी. सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments