बोकारो स्टील प्लांट में संगठनात्मक बदलाव, धीरज कुमार चौधरी, मणिकांत धान और अशोक कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी
📍 बोकारो | 19 अगस्त 2026 : बोकारो स्टील प्लांट से इस वक्त की बड़ी खबर है। बीएसएल के मानव संसाधन विभाग ने विभिन्न विभागों और सेक्शंस के लिए नए Head of Department यानी HOD की सूची जारी की है। ऑफिस ऑर्डर के अनुसार करीब 25 विभागों एवं सेक्शंस में अधिकारियों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के मुताबिक जीएम (IED) धीरज कुमार चौधरी को इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का HOD बनाया गया है। वहीं कमलेश कुमार दुबे को कॉन्ट्रैक्ट सेल (वर्क्स), राजेश कुमार को MRD और राजीव सिंह को ACVS की जिम्मेदारी दी गई है।
CED में अंजनी कुमार अविनाश, जबकि PPC & SC में कमल रंजन त्रिपाठी को विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वहीं CME में हिमांशु गुप्ता और CME Capital Repair में वैश्य राम नारायण को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा CMS-ERS में मनोज कुमार झा, CME-ETL में प्रकाश कुमार और CME-HME में योगेश प्रसाद साहू को संबंधित विभागों की कमान दी गई है।
CMM-General Maintenance Mechanical में रंजन कुमार बेहरा, CMM-Maintenance Mechanical में सुरेंद्र कुमार मंगल और RMP में मुकेश कुमार सिंह को HOD बनाया गया है।
वहीं Gas Utility में संजय गुप्ता, Water Management में कृष्ण भट्टाचार्य, ECS में प्रीति झा और DNW में संजय कुमार को जिम्मेदारी मिली है।
प्रशासनिक एवं कॉरपोरेट विभागों में भी बदलाव हुआ है। Internal Audit में विजय कुमार, Public Relations में मणिकांत धान और Law में जॉन तपन कोंगरी को संबंधित जिम्मेदारी दी गई है। L&A की जिम्मेदारी अशोक कुमार सिंह को मिली है।
इसके अलावा CSR में पीपी चक्रवर्ती तथा Contract Cell Non-Works में एस. भट्टाचार्जी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह बदलाव बीएसएल के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के नए वितरण को दर्शाता है।




