HomeNEWSBOKAROझारखंड के डीआईजी कार्मिक सुरेंद्र कुमार झा बीएसएफ में बने DIG, गृह...

झारखंड के डीआईजी कार्मिक सुरेंद्र कुमार झा बीएसएफ में बने DIG, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

spot_img

केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, BSF में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर मिली नई जिम्मेदारी

रांची / बोकारो: झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं वर्तमान में डीआईजी कार्मिक के पद पर कार्यरत सुरेंद्र कुमार झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) में Deputy Inspector General (DIG) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा को Border Security Force (BSF) में डीआईजी पद पर नियुक्ति की स्वीकृति दी गई है। यह नियुक्ति केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति नीति के तहत की गई है।

यह भी पढ़े : बोकारो में चाय पी रहे युवक को मारी गोली, भूट्टू सिंह पर फायरिंग का आरोप

गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को भेजा आदेश

18 मई 2026 को जारी आदेश में गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि सुरेंद्र कुमार झा को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।

आदेश की प्रतिलिपि झारखंड के डीजीपी, बीएसएफ महानिदेशक और संबंधित विभागों को भी भेजी गई है। गृह मंत्रालय की ओर से यह आदेश अवर सचिव संजीव कुमार द्वारा जारी किया गया।

यह भी पढ़े : ट्रैक्टर चोरी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी राजा मल्हार गिरफ्तार

प्रशासनिक अनुभव वाले अधिकारी माने जाते हैं सुरेंद्र कुमार झा

सुरेंद्र कुमार झा को झारखंड पुलिस में एक अनुभवी और तेजतर्रार अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने विभिन्न जिलों और प्रशासनिक इकाइयों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

उनकी BSF में नियुक्ति को झारखंड पुलिस के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे केंद्रीय सुरक्षा बलों में झारखंड कैडर के अधिकारियों की भागीदारी और मजबूत होगी।

spot_img
Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments