चतरोचट्टी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई चोरी कांडों में पहले भी जा चुका है जेल
बोकारो: बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी राजा मल्हार उर्फ कैलाश मल्हार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रामगढ़ जिले से छापेमारी कर पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार 1 मई 2026 को ग्राम कदमा से आयशर कंपनी का एक ट्रैक्टर चोरी हो गया था। मामले में प्रकाश कुमार के आवेदन पर चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 23/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
यह भी पढ़े : बोकारो में चाय पी रहे युवक को मारी गोली, भूट्टू सिंह पर फायरिंग का आरोप
तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था।
इसके बाद मामले के मुख्य आरोपी राजा मल्हार उर्फ कैलाश मल्हार की तलाश जारी थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से छिपकर रह रहा है।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रामगढ़ जिले के कुंदरिया मल्हार टोला में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े : स्कूल के लिए निकला 13 वर्षीय छात्र लापता, बोकारो पुलिस ने इटावा से सकुशल किया बरामद
कई चोरी मामलों में पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी ट्रैक्टर चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
उसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई केस दर्ज हैं।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
इस कार्रवाई में चतरोचट्टी थाना के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।






