HomeNEWSBOKAROबोकारो में चाय पी रहे युवक को मारी गोली, भूट्टू सिंह पर...

बोकारो में चाय पी रहे युवक को मारी गोली, भूट्टू सिंह पर फायरिंग का आरोप

spot_img

सेक्टर-1 श्रीराम मंदिर मार्केट के पास वारदात, जमीन विवाद में चली गोली

बोकारो: बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-1 श्रीराम मंदिर मार्केट के पास रविवार रात चाय पी रहे एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान जयराम प्रसाद (45 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार जयराम प्रसाद अपने दोस्तों के साथ चाय दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली जयराम के पैर और जांघ में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़े :

स्कूल के लिए निकला 13 वर्षीय छात्र लापता, बोकारो पुलिस ने इटावा से सकुशल किया बरामद

विजय सिंह उर्फ भूट्टू सिंह पर आरोप

पुलिस जांच में गोली मारने वाले आरोपी का नाम विजय सिंह उर्फ भूट्टू सिंह सामने आया है। बताया जा रहा है कि भूट्टू सिंह सेक्टर-1 का रहने वाला है और वह अपने एक साथी के साथ बाइक पर पहुंचा था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए।

स्थानीय लोगों और जयराम के साथियों की मदद से घायल को पहले सिटी थाना ले जाया गया, जहां से पुलिस ने तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में इलाज के लिए भेजा। चिकित्सकों के अनुसार घायल खतरे से बाहर है और अस्पताल में इलाजरत है।

यह भी पढ़े : ट्रैक्टर चोरी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी राजा मल्हार गिरफ्तार

जमीन कारोबार को लेकर पुरानी रंजिश

जानकारी के मुताबिक जयराम प्रसाद और भूट्टू सिंह दोनों जमीन कारोबार से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद और रंजिश चल रही थी। पुलिस जमीन विवाद को घटना की मुख्य वजह मानकर जांच कर रही है।

यह भी बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद भाग रहे जयराम पर चाकू से हमला करने की भी कोशिश की गई।

पुलिस कर रही छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी आलोक रंजन और बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : फरार वारंटियों की तलाश में पुलिस का अभियान, ग्रामीणों को अंधविश्वास के खिलाफ किया जागरूक

spot_img
Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments