HomeNEWSईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट जारी करने को लेकर संशय खत्म, डीसी अजय नाथ झा...

ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट जारी करने को लेकर संशय खत्म, डीसी अजय नाथ झा ने दिए स्पष्ट निर्देश

राज्य सरकार के संकल्प के अनुरूप योग्य आवेदकों को समयबद्ध तरीके से जारी होगा EWS प्रमाण पत्र

बोकारो: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर चल रहे संशय को समाप्त करते हुए बोकारो उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने सभी अंचलाधिकारियों को राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप पात्र आवेदकों को समयबद्ध तरीके से प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया है।

सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में डीसी ने सभी अंचलाधिकारियों के साथ ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी संकल्प एवं दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए।

यह भी पढ़े : बोकारो में वारंटी अपराधी गिरफ्तार, हरला थाना पुलिस ने दबोचा

लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड, रांची के पत्रांक 3980 दिनांक 22 मई 2019 एवं संकल्प संख्या 1433 दिनांक 15 फरवरी 2019 के आलोक में प्राप्त सभी आवेदनों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि बिना किसी ठोस एवं वैध कारण के किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखा जाए। साथ ही सभी अंचलाधिकारी विशेष अभियान चलाकर लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं।

यह भी पढ़े : बोकारो में SC/ST एक्ट मामले का वारंटी गिरफ्तार, चास पुलिस की कार्रवाई

पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने पर जोर

डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि पात्र आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखते हुए कार्य करें।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार के नियमों के अनुरूप योग्य लाभुकों को शीघ्र ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments