HomeNEWSDEOGHARश्रावणी मेला संचालन में प्रशासनिक सुदृढ़ता : चार सहायक नगर आयुक्तों की...

श्रावणी मेला संचालन में प्रशासनिक सुदृढ़ता : चार सहायक नगर आयुक्तों की देवघर में प्रतिनियुक्ति

श्रावणी मेला संचालन को सुचारू बनाने के लिए चार सहायक नगर आयुक्तों की तैनाती

देवघर: श्रावणी मेला 2025 की तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में नगर विकास विभाग ने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने और मेले के संचालन को व्यवस्थित बनाने हेतु चार सहायक नगर आयुक्तों की प्रतिनियुक्ति देवघर नगर निगम में की है।

नगर विकास विभाग के उप सचिव राजकुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, रांची नगर निगम के सूरज प्रकाश चौधरी और चन्द्रदीप कुमार, धनबाद नगर निगम के मोटाय बानरा तथा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अरविन्द तिर्की को देवघर में तत्काल प्रभाव से योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

इन अधिकारियों को वर्तमान दायित्वों से अविलंब मुक्त करने का आदेश संबंधित निकाय प्रमुखों को जारी किया गया है, जिससे वे देवघर में श्रावणी मेला के संचालन में अपनी नई जिम्मेदारी निभा सकें। इनकी प्रतिनियुक्ति श्रावणी मेला की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

देवघर नगर निगम द्वारा इनके आवास की व्यवस्था की जाएगी। यह कदम मेले के सफल संचालन और लाखों श्रद्धालुओं को सुगम सेवाएं देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल मानी जा रही है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments