- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeCRIMEअरगोड़ा थाना क्षेत्र में जुआ अड्डे पर छापेमारी, 18 गिरफ्तार, 3.43 लाख...

अरगोड़ा थाना क्षेत्र में जुआ अड्डे पर छापेमारी, 18 गिरफ्तार, 3.43 लाख नकद और मोबाइल बरामद

spot_img

अरगोड़ा थाना क्षेत्र में जुआ अड्डे पर छापेमारी, 18 गिरफ्तार, 3.43 लाख नकद और मोबाइल बरामद

रांची: दिनांक 25 सितंबर 2025 की रात गुप्त सूचना के आधार पर अरगोड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश और पुलिस अधीक्षक नगर (रात्रि) के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक हटिया, रांची के नेतृत्व में गठित टीम ने आनंदपुरी चौक स्थित राजकुमार साय के किराये के मकान में छापामारी की। इस दौरान 18 लोगों को जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मौके से ₹3,43,835 नकद, 14 मोबाइल फोन, 24 पैकेट ताश और एक स्कूटी (JH01DQ-9573) बरामद किया।


📋 गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार व्यक्तियों में करण मेहता, पिन्टू पासवान, विकास यादव उर्फ मोथा, रितिक यादव, बालेश्वर मेहता, दीपक सोनी, अजय कुमार, बबलू वर्मा, अजय यादव, सुरज कुमार, सोनू गुप्ता, सौरभ सिंह, हेप्पी कटारिया, संजीव साहु, राकेश मेहता, मोहित प्रजापति, राज साहु और धनंजय साहु शामिल हैं। सभी आरोपी रांची जिले के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं।


📑 दर्ज मामला

इस संबंध में अरगोड़ा थाना कांड संख्या 10-205/25 दिनांक 26.09.25 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर धारा 112/318(4)/61(2) BNS 2023 एवं 11 बंगाल जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।


👮‍♂️ छापामारी टीम

इस अभियान में डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा, डीएसपी प्रकाश सोय, थाना प्रभारी आदिकांत महतो, सुनील कुशवाहा, ब्रह्मदेव प्रसाद, कृष्णा कुमार साहु सहित कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

spot_img
Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments