HomeCRIMEरांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.80 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹22,280 नकद के...

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.80 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹22,280 नकद के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर भी दबोचा गया

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.80 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹22,280 नकद के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर भी दबोचा गया

रांची: वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर चलाए जा रहे शराब एवं मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 26 सितंबर 2025 को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली को गुप्त सूचना मिलने पर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोमाबाड़ी मैदान में छापेमारी की गई।

छापेमारी में अरमान हुसैन उर्फ प्रिंस (25 वर्ष, निवासी खेत मुहल्ला, रांची) को 5.10 ग्राम ब्राउन शुगर और ₹22,280 नकद के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर उसके निशानदेही पर मुख्य सप्लायर सकील उर्फ कारू (40 वर्ष, निवासी प्रोटा तालाब, खेत मुहल्ला, रांची) को भी दबोचा गया। उसके पास से 2.70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि इस संगठित अपराध में बाबर उर्फ गुगुन उर्फ इमरान और अनु उर्फ सेराज भी शामिल हैं। इनके खिलाफ कोतवाली थाना कांड संख्या 237/2025 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


📋 गिरफ्तार तस्कर और बरामदगी

  • अरमान हुसैन उर्फ प्रिंस – 5.10 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹22,280 नकद

  • सकील उर्फ कारू – 2.70 ग्राम ब्राउन शुगर

  • कुल बरामदगी: 7.80 ग्राम ब्राउन शुगर + नकद राशि


👮‍♂️ छापामारी दल

छापामारी दल में डीएसपी प्रकाश सोय, थाना प्रभारी आदिकांत महतो, थाना प्रभारी सुनील कुशवाहा, थाना प्रभारी मनोज सोरेन समेत कई पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।


🔎 आरोपियों का आपराधिक इतिहास

📌 अरमान हुसैन उर्फ प्रिंस – लूट, आर्म्स एक्ट, दंगा और हत्या के प्रयास सहित 5 संगीन मामलों में आरोपित।
📌 सकील उर्फ कारू – हत्या, धमकी, जबरन वसूली और दंगा जैसे 6 से अधिक गंभीर मामलों में आरोपित।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments