अरूप चटर्जी की मौजूदगी में ली सदस्यता, बोले- विस्थापितों और युवाओं की आवाज बनेगी माले
बोकारो | 07 जून 2026
बोकारो की राजनीति में सोमवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला, जब विस्थापित नेता राजू दुबे ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर भाकपा माले की सदस्यता ग्रहण कर ली। सेक्टर-8बी स्थित उनके कार्यालय के समीप आयोजित मिलन समारोह में निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम में भाकपा माले के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजू दुबे ने कहा कि वे लंबे समय से झारखंड आंदोलन और विस्थापितों के अधिकारों की लड़ाई से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों में रहकर काम किया, लेकिन विस्थापितों और युवाओं की समस्याओं को सबसे मजबूती से भाकपा माले ने उठाया है।
यह भी पढ़े : बोकारो पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, 46 खोए मोबाइल बरामद
विस्थापितों और युवाओं की लड़ाई लड़ने का संकल्प
राजू दुबे ने कहा कि बोकारो के विस्थापितों, बेरोजगार युवाओं और स्थानीय लोगों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने भाकपा माले का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि अब वे संगठन के साथ मिलकर जनसरोकार के मुद्दों को और प्रभावी तरीके से उठाएंगे।
अरूप चटर्जी बोले- छोटे बदलाव से आता है बड़ा परिवर्तन
बोकारो में माले को मिलेगी मजबूती
निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि राजनीति में छोटे-छोटे बदलाव ही बड़े परिवर्तन की नींव रखते हैं। राजू दुबे के पार्टी में शामिल होने से बोकारो के शहरी और विस्थापित क्षेत्रों में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़े : बोकारो | BJP News | मौसी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, PM मोदी ने फोन कर जताई संवेदना
उन्होंने कहा कि विस्थापितों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भाकपा माले ऐसे मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। राजू दुबे और उनके समर्थकों के शामिल होने से पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।
राजनीतिक जानकार इस घटनाक्रम को बोकारो की स्थानीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देख रहे हैं।




