HomeNEWSBOKAROबोकारो में टीबी उन्मूलन अभियान तेज, नावाडीह में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

बोकारो में टीबी उन्मूलन अभियान तेज, नावाडीह में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

100 डे कैंपेन के तहत हाई-रिस्क लोगों की ऑन-द-स्पॉट X-Ray जांच, 64 संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग

बोकारो: राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में चल रहे “100 डे कैंपेन” के अंतर्गत चास प्रखंड के नावाडीह पंचायत भवन में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वाले लोगों की पहचान कर समय पर जांच और इलाज सुनिश्चित करना है।

शिविर में कुल 64 उच्च जोखिम वाले संदिग्ध टीबी मरीजों का X-Ray जांच किया गया। इसके साथ ही NAAT जांच के लिए बलगम के नमूने भी एकत्र किए गए, ताकि संक्रमण की पुष्टि की जा सके।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस अभियान में डायबिटीज मरीज, पूर्व टीबी रोगी, टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोग, धूम्रपान और शराब का सेवन करने वाले, 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति तथा कम BMI वाले लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।

AI आधारित पोर्टेबल X-Ray मशीन के जरिए मौके पर ही जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं।

शिविर में कुल 24 पुरुष और 64 महिलाएं शामिल हुईं, जिनकी स्क्रीनिंग मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में की गई।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसे शिविरों के माध्यम से जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments