- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKARO12वीं पास छात्र का अपहरण के बाद पत्थर से कूचकर हत्या, 25...

12वीं पास छात्र का अपहरण के बाद पत्थर से कूचकर हत्या, 25 लाख की फिरौती नहीं देने पर ली जान

spot_img

दोस्त ने फोन कर बुलाया, फिर अपहरण कर भेजा बंधक वीडियो, गैमन कॉलोनी से मिला शव

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां फिरौती के लिए 12वीं पास छात्र देवाशीष कुमार की अपहरण के बाद पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात जिले में दहशत और शोक का माहौल ले आई है।

10 जून की दोपहर करीब ढाई बजे देवाशीष को उसके एक दोस्त ने फोन कर घर से बाहर बुलाया। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। कुछ ही घंटों बाद, देवाशीष के मोबाइल नंबर से उसके मामा के लड़के को एक वीडियो भेजा गया, जिसमें वह रस्सी से बंधा हुआ दिखाई दे रहा था। अपहरणकर्ता ने इस वीडियो के माध्यम से 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

अपहरणकर्ता ने दावा किया था कि देवाशीष को धनबाद में रखा गया है। परिजनों ने 11 जून को बीएस सिटी थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

मोबाइल लोकेशन को ट्रैक करते हुए पुलिस ने रात में कार्रवाई की और माराफारी थाना क्षेत्र के गैमन कॉलोनी स्थित एक घर से देवाशीष का शव बरामद किया। शव की हालत बेहद दर्दनाक थी—उसका सिर पत्थर से कुचला गया था।

घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतक के मामा ने मीडिया से बात करते हुए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपहरणकर्ता की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments