HomeNEWSBOKAROबोकारो: SIT टीम ने अपहरण के बाद हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त...

बोकारो: SIT टीम ने अपहरण के बाद हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला कातिल

गैमन कॉलोनी से ज़मीन में दफनाया गया शव बरामद

बोकारो: बोकारो पुलिस ने युवक के अपहरण और हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। एसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में गठित SIT टीम ने 19 वर्षीय युवक देवाशीष कुमार के हत्या के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने देवाशीष के पुराने दोस्त अमन कुमार वत्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने हत्या की साजिश रचकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की मां रीता देवी ने 11 जून की सुबह बोकारो स्टील सिटी थाना में बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर गैमन कॉलोनी स्थित एक क्वार्टर के अंदर जमीन में दबाया गया शव बरामद किया गया।

मौके से पुलिस ने मृतक का मोबाइल, कपड़ा, चप्पल, शराब की बोतल और गड्ढा खोदने में इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल भी बरामद किया है।

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अमन और मृतक एक ही स्कूल में पढ़ते थे और अच्छे दोस्त थे। अमन ऑनलाइन साइबर फ्रॉड में संलिप्त था और उसके खाते में पैसे आने के बाद साइबर सेल ने उसका खाता फ्रीज कर दिया था। इसी के चलते उसने देवाशीष को फोन कर बुलाया, शराब पिलाई, फिर नशे की हालत में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद अमन ने फिरौती की मांग के लिए देवाशीष का वीडियो बनाया और परिजनों से 25 लाख रुपये की मांग की, लेकिन असफल रहा।

एसपी ने बताया कि अमन का उद्देश्य था कि फिरौती की रकम से वह अपने फ्रीज किए गए बैंक अकाउंट को दोबारा चालू कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना इस बात का संकेत है कि कैसे युवा नशे और आसान पैसे की चाह में अपराध की ओर बढ़ रहे हैं।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments