- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROनवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दहेज हत्या की आशंका

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दहेज हत्या की आशंका

spot_img

हरला थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की मौत से सनसनी

बोकारो: हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9ए रोड स्थित स्ट्रीट टू में मंगलवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सुषमा कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी इसी वर्ष अप्रैल माह में हुई थी।

जानकारी के अनुसार, मृतका की बहन स्वीटी कुमारी को उसके जीजा रितिक कुमार ने दोपहर लगभग 11 बजे फोन कर सुषमा की मौत की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुँची तो सुषमा को बेड पर लेटाया गया था। इसके बाद परिजन उसे बोकारो जनरल अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतका का पति और सास मौके से फरार हो गए। मृतका के पिता और बहन ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही सुषमा पर 10 लाख रुपए और एक चारपहिया वाहन लाने का दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

मृतका का मायका पेटरवार में है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

spot_img
Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments