HomeNEWSBOKAROचंद्रपुरा में विस्थापित प्रभावित संघर्ष समिति का गठन, डीवीसी प्रबंधन से रोजगार...

चंद्रपुरा में विस्थापित प्रभावित संघर्ष समिति का गठन, डीवीसी प्रबंधन से रोजगार व हक अधिकार की मांग

चंद्रपुरा में विस्थापित प्रभावित संघर्ष समिति का गठन, डीवीसी प्रबंधन से रोजगार व हक अधिकार की मांग

चंद्रपुरा : चंद्रपुरा प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन की उपस्थिति और प्रमुख प्रतिनिधि मो. सनाउल्लाह की अध्यक्षता में विस्थापित प्रभावित संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन पंसस राजेन्द्र महतो ने किया।

1600 मेगावाट नए पावर प्लांट का स्वागत

बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों, विस्थापितों और ग्रामीणों ने कहा कि चंद्रपुरा में डीवीसी का 1600 मेगावाट नया पावर प्लांट स्वागत योग्य है, लेकिन प्रबंधन को स्थानीय विस्थापित-प्रभावित परिवारों को उनका हक और अधिकार सुनिश्चित करना होगा।

883 विस्थापितों में केवल 134 को रोजगार

बैठक में नेताओं ने आरोप लगाया कि डीवीसी प्रबंधन ने 883 विस्थापित परिवारों की सूची तैयार की थी, लेकिन अब तक केवल 134 विस्थापितों को ही नौकरी दी गई। लगभग 759 विस्थापित आज भी रोजगार और हक से वंचित हैं। समिति ने साफ किया कि नए पावर प्लांट में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

समिति सभी को साथ लेकर चलेगी

प्रमुख चांदनी परवीन, विस्थापित नेता मो. सनाउल्लाह और मो. फखरुद्दीन ने संयुक्त रूप से कहा कि समिति प्रभावितों के हित में काम करेगी और सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि समिति का विस्तार आगे और किया जाएगा।

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

बैठक में पूर्व प्रमुख अनिल महतो, उप प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य सदानंद महतो, मंटू महतो, राजेंद्र महतो, जाबिर हुसैन, रविंद्र गिरी, कुलदीप महतो, भारत महतो, लता देवी, सुरेश महतो, चंदू रजवार सहित कई विस्थापित और ग्रामीण मौजूद रहे।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments