HomeNEWSBOKAROBokaro News: सेक्टर-12E क्वार्टर हादसे पर DC सख्त, 72 घंटे में जांच...

Bokaro News: सेक्टर-12E क्वार्टर हादसे पर DC सख्त, 72 घंटे में जांच रिपोर्ट का निर्देश

क्वार्टर जमींदोज होने की घटना पर SDO चास करेंगी विस्तृत जांच, जर्जर भवनों की भी मांगी गई रिपोर्ट

बोकारो | 28 अगस्त 2026

बोकारो के सेक्टर-12E में क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने घटना की विस्तृत जांच का निर्देश दिया है। एसडीओ चास प्रांजल ढांडा को जांच पदाधिकारी बनाया गया है और 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। वहीं, बीएसएल नगर प्रशासन से जिले में मौजूद सभी क्षतिग्रस्त और जर्जर भवनों को चिन्हित कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

सेक्टर-12E क्वार्टर हादसे पर DC ने लिया संज्ञान

बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 शुक्रवार सुबह अचानक जमींदोज हो गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा ने रक्षा बंधन के पब्लिक अपीयरेंस से जुड़े कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और मामले की जांच के निर्देश दिए।

SDO चास करेंगी घटना की विस्तृत जांच

उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा को जांच पदाधिकारी नामित किया है। उन्हें घटनास्थल का निरीक्षण कर क्वार्टर की स्थिति, घटना के संभावित कारण, आसपास की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया गया है।

जांच अधिकारी को 72 घंटे के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन जिला प्रशासन को सौंपना होगा। रिपोर्ट के निष्कर्ष के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जर्जर भवनों की भी होगी पहचान

घटना के बाद जिला प्रशासन ने बीएसएल नगर प्रशासन सेवा विभाग को क्षतिग्रस्त और जर्जर भवनों को चिन्हित करने का निर्देश दिया है। इन भवनों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी बोकारो के अपर समाहर्ता करेंगे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को घटना से जुड़े सभी तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

प्रशासन की नजर में सेक्टर-12E हादला

जिला प्रशासन के अनुसार, मामले की लगातार निगरानी की जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उसके निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। सेक्टर-12E में क्वार्टर गिरने की घटना के बाद जर्जर भवनों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई पर अब सबकी नजर है।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments