HomeNEWSCHANDANKIYARI1932 खतियान के लिए, 60-40 नियोजन नीति को रद्द करने एवं निजी...

1932 खतियान के लिए, 60-40 नियोजन नीति को रद्द करने एवं निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत लोगो को रोजगार देना होगा – टाईगर जयराम

चंदनकियारी  : यह खतियान की लड़ाई है और इसे 1932 खतियान के आधार पर लागू करना ही होगा.90 -10 नियोजन नीति लागू करना होगा. झारखंड वासियों के हित के लिए,उसके अस्तित्व की रक्षा के लिए सभी लोगों को दलगत भावना से ऊपर उठकर माय – माटी के मुद्दे पर एक होना होगा.1932 खतियान के लिए, 60 – 40 नियोजन नीति को रद्द करने एवं निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत का आरक्षण तय करने के लिए एकजुट होना होगा.

ये भी पढ़ें....1932 खतियान के लिए, 60-40 नियोजन नीति को रद्द करने एवं निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत लोगो को रोजगार देना होगा – टाईगर जयराम

झारखंड सरकार को अपनी नीति स्पष्ट करते हुए विलंब 1932 पर आधारित स्थानीय नीति लागू करनी होगी.उक्त बातें झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी नेता टाईगर जयराम महतो ने शनिवार को चंदनकियारी स्थित पुरुलिया रोड स्थित पार्टी प्रधान कार्यालय उद्घाटन सह जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।

वीडियो देखें टाइगर जयराम ने क्या कहा |

2024 में भाजपा देश भक्ति के नाम से चुनाव लड़ेगी ।

उन्होंने कहा कि 2024 भाजपा देश भक्ति के नाम से चुनाव लड़ेगे। देश भक्ति मीडिल क्लास के लोगों के लिए हैं। पूंजीपतियों के लिए देश भक्ति नहीं हैं। देश के बॉर्डर में जितने सुरक्षा फौजी हैं। सभी गरीब के बेटा हैं। पूंजीपतियों के बेटा भी फौजी  नहीं बनता हैं। कहा कि सांसद कभी भी क्षेत्र के समस्याओं को लोकसभा में नहीं उठाया हैं। धनबाद के कोयला चोरी हो रही हैं। लेकिन सांसद पीएन सिंह कभी नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें…...दुंदी बाजार से घर में चोरी करने वाले 5 चोर चढ़े पुलिस के हथे | 6 मोबाइल व् सोने का लॉकेट किया बरामद |

कहा कि वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में जमीन देने वाले लोगों को नौकरी नहीं मिल रहे हैं। लेकिन सांसद ने दिल्ली में कभी मामला को नही उठाया। कहा कि विधायक अमर बाउरी व ढुल्लू महतो के पास विधानसभा में बोलने के लिए कलेजा हैं। लेकिन पार्टी के दबाव में चुप रहते हैं। बोकारो जिले के चंदनकियारी सबसे पिछड़ा क्षेत्र हैं। 2009 के बाद जो विधायक बने हैं। केवल अपना विकास किया हैं।

ये भी पढ़ें……विष्णु शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सोनोज सिंह को किया गिरफ्तार | देखे क्या है मामला |

2024 में लोकसभा व विधानसभा में बदलाव होने की जरूरत हैं।

आने वाला 2024 में लोकसभा व विधानसभा में बदलाव होने की जरूरत हैं। वोट के समय दारू व मुर्गा खिलाकर वोट ले रहे हैं। वैसे लोगों से बचने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा में शिक्षित व ईमानदार युवा को चुनने की काम करेंगें। यहां अंगूठा छाप सांसद व विधायक बना हैं। तो अधिकारी के इशारे पर चलते हैं। 

ये भी पढ़ें…विष्णु शर्मा के पिता और चाचा के साथ-साथ कई सामाजिक लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया |

कहा कि राज्य सरकार के  विद्यालय बच्चों की पोशाक बदलकर किसी कंपनी के पास से करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। इससे पूर्व टाईगर महतो ने चंदनकियारी स्थित पुरुलिया रोड पार्टी के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अर्जून रजवार, मानिक महतो,महादेव महतो, महाराज महतो आदि उपस्थित थें।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments