चास : भाजपा नेता मृत्युंजय शर्मा को जमीन की एवज में मृतक विष्णु शर्मा ने सनोज सिंह से दिलवाई थी 30 लाख रुपये। उसी पैसे के लेनदेन के कारण हुआ दोनों के बीच विवाद और विष्णु शर्मा कि सनोज ने गोली मारकर कर दी थी हत्या।
ये भी पढ़ें .. मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर एस डी एम कार्यालय का घेराव
चास थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में 19 मई की शाम हुए विष्णु शर्मा हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी सनोज सिंह उर्फ किशोर सिंह को रांची चुटिया थाना पुलिस की सहयोग से रांची से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने सनोज सिंह के द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे स्विफ्ट डिजायर कार को भी रांची से बरामद किया। वही सनोज सिंह की निशानदेही पर पुलिस में 9 जिंदा कारतूस और 6 खोखा को भी बरामद किया है।
पूरी खबर विडिओ मे देखें |
