बोकारो: बुद्ध पूर्णिमा शोभायात्रा की तैयारी बैठक संपन्न
बोकारो, 4 मई 2024: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 12 मई को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारी को लेकर आज शाम 5 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक बारी कोऑपरेटिव, बोकारो के कुमार अवधेश प्रसाद वर्मा के कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता स्वयं कुमार अवधेश वर्मा ने की।
बैठक में राकेश कुमार कह तो, अवधेश कुमार वर्मा, बालेश्वर प्रसाद वर्मा, रेणु कुशवाहा, बी एन मेहता, संजय शान, गुलाबचन्द्र वर्मा, अरविंद वर्मा, वाईन वर्मा समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन बारी कोऑपरेटिव से एक शोभायात्रा टीम नयामोड़ तक जाएगी और वहां से मुख्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर सेक्टर-4 स्थित बुद्ध विहार तक जाएगी।
यह आयोजन बौद्ध संस्कृति और शांति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है। सभी नगरवासियों से इस शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की गई है।







