- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROबीएसएल के डीजीएम अनिल कुमार सिंह को अंतिम विदाई

बीएसएल के डीजीएम अनिल कुमार सिंह को अंतिम विदाई

spot_img

बीएसएल के डीजीएम अनिल कुमार सिंह को अंतिम विदाई, गरगा नदी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

बोकारो, 26 अप्रैल:
बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग में उप महाप्रबंधक (DGM) पद पर कार्यरत रहे अनिल कुमार सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को गरगा नदी श्मशान घाट, चास में संपन्न हुआ। उनके पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी।

स्व. अनिल कुमार सिंह का निधन बुधवार देर रात मुंबई में हुआ था, जहां वे पिछले कई महीनों से ब्लड कैंसर का इलाज करा रहे थे। उनके निधन से बीएसएल परिवार सहित पूरे बोकारो में शोक की लहर दौड़ गई।

शुक्रवार को लगभग दोपहर एक बजे उनका पार्थिव शरीर सेक्टर-1 स्थित उनके आवास पर लाया गया, जहां परिजनों, मित्रों और सहकर्मियों की आंखें नम हो उठीं। वातावरण शोकाकुल हो गया और हर ओर चीख-पुकार और भावुक माहौल देखने को मिला। पिता आरवी सिंह, पत्नी, चाचा और अन्य परिजन गहरे शोक में डूबे रहे।

स्व. सिंह को अंतिम विदाई देने पहुंचे बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी, बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (बोसा) अध्यक्ष ए.के. सिंह, महासचिव अजय कुमार पांडे, बीएसएल संचार प्रमुख मणिकांत धान, और उनके कई सहयोगी अधिकारी-कर्मी।

इसके अलावा, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, और कई गणमान्य व्यक्ति भी उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्व. अनिल कुमार सिंह एक कर्मठ, विनम्र और समर्पित अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से बीएसएल परिवार ने एक कुशल प्रशासक और अच्छा इंसान खो दिया।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments