संदिग्धों के बैग से मिली शराब की खेप
रांची: कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रांची मंडल सतर्क मोड में अभियान चला रही है। इसी कड़ी में रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने संयुक्त जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को भारी पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उनके बैग में शराब की बोतलें हैं। तलाशी लेने पर कुल 32 शराब की बोतलें बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹22,900 है।
मौके पर गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
बरामदगी के बाद दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आरपीएफ पोस्ट रांची लाया गया। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपियों को 24 अगस्त 2025 को उत्पाद विभाग रांची को सौंप दिया गया।
जांच टीम में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई, जिनमें शामिल हैं:
आईपीएफ शिशुपाल कुमार
एसआई सूरज पांडे
एसआई सोहन लाल
एएसआई अनिल कुमार
कांस्टेबल वी.एल. मीणा, प्रदीप कुमार, आर.के. सिंह







