- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeCRIMEरांची पुलिस ने गोवंशीय मांस की तस्करी का किया भंडाफोड़, 2 पिकअप...

रांची पुलिस ने गोवंशीय मांस की तस्करी का किया भंडाफोड़, 2 पिकअप जब्त, 4 गिरफ्तार

spot_img

रांची पुलिस ने गोवंशीय मांस की तस्करी का किया भंडाफोड़

रांची: राजधानी रांची पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह द्वारा की जा रही गोवंशीय मांस की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर दो पिकअप वाहन जब्त किए, जिनमें भारी मात्रा में गोवंशीय मांस लदा हुआ था। इस मामले में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के रहने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई का विवरण

पुलिस को अपराह्न में गुप्त सूचना मिली थी कि दो पिकअप वाहन (काले और सफेद तिरपाल से ढके) में प्रतिबंधित गोवंशीय मांस लोड कर दलादली से खरसीदाग होते हुए कोलकाता भेजा जा रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रथम के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने खरसीदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान दोनों पिकअप तेजी से आते दिखे। पुलिस को देखकर चालक और खलासी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

शुरुआती पूछताछ में उन्होंने गाड़ी में मुर्गी का दाना और मछली चारा होने का दावा किया तथा दस्तावेज भी दिखाए। लेकिन जब पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली तो तिरपाल के नीचे प्रतिबंधित गोवंशीय मांस बरामद हुआ।

गिरफ्तार अपराधी

  1. शमशेर आलम गाजी (वाहन मालिक सह चालक), पिता-स्व. गफुर नाजी, निवासी-हरोवा, जिला उत्तर 24 परगना (प. बंगाल)

  2. एनामुल हक, पिता-आबूल बसर मंडल, निवासी-वसीरहाटा, जिला उत्तर 24 परगना (प. बंगाल)

  3. सटू विश्वास (चालक), पिता-रीफिकुल विश्वास, निवासी-बसीकाट, जिला उत्तर 24 परगना (प. बंगाल)

  4. राजू गाजी, पिता-मोजिवर गाजी, निवासी-भवानीपुर, जिला उत्तर 24 परगना (प. बंगाल)

बरामदगी

  • पिकअप वाहन – 2 (नं. WB25S-5674 और WB25L-3789)

  • प्रतिबंधित गोवंशीय मांस – भारी मात्रा में

  • एंड्रॉइड मोबाइल – 4

केस दर्ज

मामले में नामकुम (खरसीदाग ओपी) थाना कांड संख्या-257/2025, दिनांक-11.09.2025 दर्ज किया गया है। इसमें भा.न्या.सं की धारा 338/336(3)/340(2) तथा Jharkhand Bovine Animal Prohibition of Slaughter Act 2005 की धारा 12(1)(2)/13 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस टीम

  1. मनोज कुमार, पु.नि.-सह-थाना प्रभारी नामकुम

  2. भवेश कुमार, ओपी प्रभारी खरसीदाग

  3. सत्येंद्र पांडेय, पु.नि. खरसीदाग ओपी

  4. स.अ.नि. मनोज कुमार पांडेय, खरसीदाग ओपी

  5. सशस्त्र बल, खरसीदाग ओपी

spot_img
Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
City Hulchul News के बोकारो संवाददाता। जनहित, अपराध और सामाजिक मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग में सक्रिय।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments