खलारी में पुलिस पर फायरिंग, अंतरराज्यीय गिरोह का शूटर राहुल दास हथियारों संग गिरफ्तार
रांची: खलारी थाना क्षेत्र में 21 सितंबर की मध्यरात्रि गश्ती के दौरान अपराधियों ने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी। इस हमले में हवलदार रामशरेख शर्मा के पैर में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना का विवरण
स्थान: पुरनी राय स्थित बम्बई होटल, खलारी
समय: लगभग 12:00 बजे रात्रि
अपराधी: 4–5 अज्ञात अपराधकर्मी, सफेद अपाची बाइक व बलेनो कार से
प्रभाव: पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग, एक जवान घायल
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राय-बुढ़मू रोड पाही जंगल से राहुल दास (29 वर्ष) को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अपराधी
नाम: राहुल दास
पिता: सहेन्द्र दास
पता: बलेरी, थाना हंटरगंज, जिला चतरा
👉 अंतरराज्यीय गिरोह का सक्रिय सदस्य, हाल ही में शेरघाटी जेल से छूटा था।
आपराधिक इतिहास
बाराचट्टी थाना, गया (बिहार) – कांड सं. 57/2016, धारा 395 भा.द.वि.
चतरा सदर थाना – कांड सं. 251/2019, धारा 395 भा.द.वि.
हंटरगंज थाना, चतरा – कांड सं. 175/2021, धारा 395/412 भा.द.वि.
सरिया थाना, गिरिडीह – कांड सं. 180/2024, धारा 309(4) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट
बरामदगी
एक लोडेड देशी कट्टा एवं 04 जिंदा गोली
7.62 एमएम की 10 जिंदा गोली
सफेद मारुति सुजुकी बलेनो कार (JH03N1396)
बिना रजिस्ट्रेशन की सफेद अपाची बाइक
घटना के समय पहना कपड़ा (जिंस व शर्ट)
छापामारी टीम
रामनारायण चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक खलारी
जयदीप टोप्पो, थाना प्रभारी खलारी
रितेश कुमार महतो, थाना प्रभारी बुढ़मू
मुकेश कुमार, रवि कुमार सोनी, कपिलदेव यादव (पु.अ.नि., खलारी)
खलारी थाना शस्त्र बल







