HomeNEWSBOKAROसशक्त और प्रभावशाली संगठन तैयार करना झामुमो की प्राथमिकता: मंटू यादव

सशक्त और प्रभावशाली संगठन तैयार करना झामुमो की प्राथमिकता: मंटू यादव

झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर की बैठक, संगठन विस्तार और स्थानीय बेरोजगारों के मुद्दों पर जोर

बोकारो : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो महानगर समिति के अध्यक्ष मंटू यादव की अध्यक्षता में आज सेक्टर 9 मधुडीह स्थित प्रधान कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को सशक्त करना और विभिन्न वर्गीय संगठनों का गठन कर उन्हें मजबूत आधार प्रदान करना था।

बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो के जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के निर्देश पर सभी वर्गीय संगठनों को पुनः सक्रिय किया जा रहा है। इच्छुक पदाधिकारियों के नाम अनुमोदन के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं। अनुमोदन के पश्चात महानगर समिति उनके नामों की घोषणा करेगी।

अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट सहित सभी मल्टीनेशनल कंपनियों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता से रोजगार दिलाने हेतु पार्टी एक बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो विस्थापितों और पढ़े-लिखे स्थानीय युवाओं के हक के लिए संघर्षरत है। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार कंपनियों में 75% स्थानीय नियोजन अनिवार्य है और जो कंपनियाँ इस नियम का पालन नहीं करेंगी, उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

मंटू यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सभी सेक्टरों में सशक्त और प्रभावशाली संगठन निर्माण पर बल दें। हर सेक्टर अध्यक्ष और सचिव को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक का संचालन महानगर कोषाध्यक्ष मिथुन मंडल ने किया।

प्रमुख उपस्थिति:
बैठक में केंद्रीय सदस्य जयनारायण महतो, पंकज मरांडी, मदन कुमार महतो, संजय केजरीवाल, नैय्यर जमाल, दीपक महतो, महताब खान, राकेश सिन्हा, अर्जुन महतो, षष्टी देवी, एकता देवी, सानिया बेगम, कुसुम भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments