जरीडीह पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
बोकारो: जरीडीह थाना पुलिस ने कांड संख्या 99/25 दिनांक 29-08-2025 (धारा 305/331(4) BNS) के अप्राथमिक अभियुक्तों राजू खरवार एवं भूनू खरवार, दोनों पिता स्व. सोहराई खेरवार, सा.- कोठार रविदास टोला, थाना- रामगढ़, जिला-रामगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इसके अतिरिक्त, जरीडीह थाना अंतर्गत बहादुरपुर एवं कसमार थाना अंतर्गत दांन्तु में हुए गृहभेदन के मामले में सम्मिलित दो अन्य अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्तों की निशांदेही पर उनके हिस्से में आए कांसा के बर्तन को जप्त किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।








