HomeCRIMEगुमला पुलिस को नक्सली नेटवर्क पर बड़ी सफलता, ₹5 लाख इनामी उग्रवादी...

गुमला पुलिस को नक्सली नेटवर्क पर बड़ी सफलता, ₹5 लाख इनामी उग्रवादी फिरोज अंसारी गिरफ्तार

गुमला में इनामी नक्सली गिरफ्तार: भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

गुमला, झारखंड: मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर झारखंड में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत गुमला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 23 जून को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) का सुप्रीमो रविंद्र यादव अपने दस्ता के साथ बिशुनपुर थाना क्षेत्र के घाघरा जंगल में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है।

सूचना की पुष्टि होने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। इसमें झारखंड जगुआर (AG-39) के जवान, बिशुनपुर थाना और रिजर्व बल के जवान शामिल थे। कार्रवाई के दौरान संदिग्धों को जंगल में देखा गया, जो पुलिस को आता देख भागने लगे। इसी क्रम में एक उग्रवादी को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान

पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम फिरोज अंसारी (उम्र 35 वर्ष), पुत्र कलीम अंसारी, निवासी रूबेद, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा बताया। वह प्रतिबंधित संगठन JJMP का सक्रिय सदस्य है और झारखंड सरकार द्वारा उस पर ₹5 लाख का इनाम घोषित है।

बरामद हथियार और सामग्री:

  1. एक 303 राइफल

  2. 303 राइफल की 200 जिंदा गोलियां

  3. 7.62 मिमी की 150 जिंदा गोलियां

  4. तीन स्मार्टफोन

  5. दो कीपैड मोबाइल

  6. दो डायरियां

  7. एक मोबाइल चार्जर

  8. एक जियो राउटर

  9. एक पिठ्ठू बैग

आरोपी के पास से बरामद हथियारों के वैध दस्तावेज की मांग करने पर वह असफल रहा। बिना अनुमति के आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद रखना एक संगीन अपराध है। इसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


आरोपी फिरोज अंसारी का आपराधिक इतिहास:

फिरोज अंसारी पर विभिन्न थानों में कुल 11 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, अपहरण, डकैती, हथियार अधिनियम और UAPA के तहत मामले शामिल हैं। मुख्य मामले:

  • जोबांग थाना कांड संख्या 04/2010, 08/2010

  • सेन्हा थाना कांड संख्या 41/2019, 66/2023, 27/2023

  • लोतहार थाना कांड संख्या 12/2016, 21/2017, 236/2021, 284/2022

  • कुरुमगढ़ थाना कांड संख्या 25/2021

  • चैनपुर थाना कांड संख्या 05/2022


छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:

  • श्री सुरेश प्रसाद यादव (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला)

  • श्री विनय कुमार (पुलिस निरीक्षक, गुमला अंचल)

  • पु०अ०नि० राकेश कुमार सिंह (थाना प्रभारी, बिशुनपुर)

  • पु०अ०नि० पुनित मिंज (थाना प्रभारी, घाघरा)

  • पु०अ०नि० तरुण कुमार, मो० जहांगीर

  • आ० 35 निरज कुमार तिवारी

  • आ० 2370 मो० जावेद अख्तर

  • बिशुनपुर थाना रिजर्व गार्ड एवं गुमला QRT बल


गुमला पुलिस जनता की सुरक्षा में सदैव तत्पर है और नक्सलवाद के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments