सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
बोकारो: दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), बोकारो के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में एक बार फिर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। कॉमर्स संकाय की छात्रा बारुनी अग्रवाल ने 97.80% अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया, जबकि साइंस संकाय में अंकिता साक्षी ने 97.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
इस वर्ष डीपीएस बोकारो से कुल 484 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें सभी प्रथम श्रेणी से पास हुए। 88 विद्यार्थियों ने 90% या उससे अधिक, जबकि 338 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक अर्जित किए।
टॉपर्स की सूची:

साइंस टॉपर्स: अंकिता साक्षी (97.20%), बंदिता माहथा, मनीष कुमार (96.40%), अभिनीत शरण (95.80%), श्रेष्ठा द्विवेदी, तान्या पांडेय (95.60%) आदि।
कॉमर्स टॉपर्स: बारुनी अग्रवाल (97.80%), जशी कुमारी (95.80%), हर्षिता सिंह (95.60%), अभिनव सिसोदिया (95.40%), मयंक अग्रवाल (94.80%)।
प्राचार्य का संदेश
प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
बारुनी बनना चाहती है सफल व्यवसायी
बारुनी अग्रवाल, जिनके पिता अनिल कुमार अग्रवाल व्यवसायी हैं, भविष्य में उनके पदचिह्नों पर चलकर सफल उद्यमी बनना चाहती हैं। बारुनी ने कहा कि उसने रोजाना सात घंटे पढ़ाई की। उसे एकाउंटेंसी और पेंटिंग में 100 अंक, अंग्रेजी व इकोनॉमिक्स में 99 अंक मिले। पढ़ाई के साथ उसे नृत्य में भी रुचि है।







