- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeBIHARबसपा के वरिष्ठ नेता बालेश्वर भारती का निधन, सिकठी गांव में हुआ...

बसपा के वरिष्ठ नेता बालेश्वर भारती का निधन, सिकठी गांव में हुआ अंतिम संस्कार

spot_img

83 वर्षीय बालेश्वर भारती ने सदर अस्पताल में अंतिम सांस ली, बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी विदाई

भभुआ (कैमूर)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता बालेश्वर भारती का शनिवार को निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शाम करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्व. भारती का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सिकठी (भभुआ प्रखंड) लाया गया। रविवार को गांव में ही हजारों लोगों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में आम ग्रामीणों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, और बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

दिवंगत नेता ने 1989 और 2014 में बसपा के टिकट पर सासाराम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जबकि वर्ष 2000 में पार्टी ने उन्हें चेनारी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, वे चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर सके, लेकिन पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और कर्मठता हमेशा मिसाल बनी रही।

बालेश्वर भारती की निधन की खबर फैलते ही उनके गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों का तांता लग गया। अंतिम यात्रा में शामिल हुए बसपा के प्रदेश महासचिव और भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कहा, “स्व. बालेश्वर भारती पार्टी के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने मान्यवर कांशीराम जी के साथ कदम से कदम मिलाकर काम किया और पार्टी को बिहार में मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।”

उन्होंने बालेश्वर भारती के निधन को पार्टी के लिए गंभीर क्षति बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान बसपा के कई प्रमुख नेता जैसे सतीश यादव पिंटू, जिला अध्यक्ष छोटेलाल, विधानसभा अध्यक्ष पीतांबर कुमार, अरुण कुमार, वकील यादव, बृजेश कुमार, संतलाल राम, सुरेश कुमार, विष्णु और साजिद हुसैन भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments