बोकारो: सावन में शिव मंदिर परिसर में हुआ रुद्राक्ष पौधे का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बोकारो :सावन के पवित्र महीने में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोकारो के बीएसएल एलएच स्थित शिव मंदिर परिसर में रुद्राक्ष पौधे का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा संध्या समय किया गया।
संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने इस अवसर पर कहा कि जीवन के लिए ऑक्सीजन अनिवार्य है और यह हमें केवल पेड़ों से ही प्राप्त होता है। पेड़ काटे जा रहे हैं, जिसके कारण मौसम में असमय परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने सभी से वृक्षारोपण करने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आग्रह किया।
संस्थान के उपाध्यक्ष पं. अखिलेश ओझा ने कहा कि रुद्राक्ष का पौधा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह कई बीमारियों के इलाज में सहायक होता है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे:
लक्ष्मण शर्मा, दुर्गा सिंह, ललन सिंह, पं. देवेंद्र भट्ट, सिंधु झा, प्रेम लता चौधरी, सुमांती देवी, शीला देवी, बच्ची देवी, नागेंद्र सिंह, संतोष कुमार, परशुराम राय, पान मुहम्मद, नारायण पांडेय, रंजित तिवारी सहित कई शिव भक्त और पर्यावरण प्रेमी।
कार्यक्रम में भाग लेने वालों ने सामूहिक रूप से पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।







