- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROबोकारो में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 100+ पेटी शराब जब्त

बोकारो में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 100+ पेटी शराब जब्त

spot_img

गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 102 पेटी नकली विदेशी शराब, स्पिरिट और भारी मात्रा में सामग्री बरामद, आरोपी इरफान अंसारी पर मामला दर्ज।

बोकारो: जिले के सियालजोड़ी ओ.पी. थाना क्षेत्र अंतर्गत मूनदनिया बस्ती में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली विदेशी शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त उत्पाद, बोकारो के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

छापेमारी के दौरान चारदीवारी से घिरे एक एस्बेस्टस निर्मित मकान में चल रही इस अवैध फैक्ट्री से भारी मात्रा में तैयार विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही नकली शराब निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री जैसे खाली बोतलें, विभिन्न ब्रांड के स्टीकर, ढक्कन, कारमेल और पंचिंग मशीन भी जब्त किए गए।

उत्पाद विभाग के अनुसार मौके से कुल 102 पेटी यानी 2376 बोतल (करीब 918 लीटर) नकली विदेशी शराब बरामद हुई। इसमें ओल्ड मोंक रम, 111 व्हिस्की, इम्पीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग और आइकोनिक व्हाइट जैसे ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा 105 लीटर स्पिरिट भी जब्त की गई।

इस मामले में हरला थाना क्षेत्र के पचौड़ा बस्ती निवासी इरफान अंसारी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। उसके खिलाफ उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। विभाग के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी अवैध गतिविधियों में संलिप्तता स्पष्ट होती है।

इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व प्रशिक्षु निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने किया। टीम में सन्नी विवेक तिर्की, अमित कुमार गुप्ता, महेश दास समेत उत्पाद विभाग के कई अधिकारी और जवान शामिल थे।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments