HomeNEWSBOKAROबोकारो में 12 मोड़ का नाम खुदीराम बोस चौक रखने की माँग

बोकारो में 12 मोड़ का नाम खुदीराम बोस चौक रखने की माँग

बोकारो में 12 मोड़ का नाम खुदीराम बोस चौक रखने की माँग

बोकारो। स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धा और युवाओं के प्रेरणास्रोत शहीद खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर 12 मोड़ स्थित उनके प्रतिमास्थल पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित के नेतृत्व में युवाओं और दुन्दीबाग के दुकानदारों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर कुमार अमित ने कहा कि 18 वर्ष की अल्पायु में खुदीराम बोस ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया, जो आज भी युवाओं को प्रेरित करता है। उन्होंने बोकारो सिटी प्रबंधन से मांग की कि 12 मोड़ का नाम बदलकर “अमर शहीद खुदीराम बोस चौक” किया जाए। साथ ही, प्रतिमास्थल के सौंदर्यीकरण के लिए शीघ्र बीएसएल प्रबंधन से मुलाकात करने की बात भी कही।

कार्यक्रम में लालबाबू, जीतेन्द्र कुमार, विशाल गौतम, केबी रजक, अनीष कुमार, राकेश राम, दीपक कुमार, तुफान चौरसीया, उत्तम महतो, तुलसी रजवार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments