बोकारो जिला कांग्रेस की कार्यसमिति बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण और राष्ट्रीय एकता पर हुआ मंथन
बोकारो: संगठन सृजन वर्ष 2025 के तहत बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी की कार्यसमिति की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना रहा। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि बतौर मुख्य अतिथि बोकारो जिला पर्यवेक्षक सह पूर्व मंत्री श्री के एन त्रिपाठी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। त्रिपाठी ने पुष्प अर्पित कर मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
अभी क्लिक करें और हमारे चैनल से जुड़ें: https://whatsapp.com/channel/0029Va5nql54o7qTdLRerW1R
🔹 आतंकवाद पर तीखा प्रहार, भाजपा नेताओं के बयान की आलोचना
अपने भाषण में श्री त्रिपाठी ने आतंकियों की कायराना हरकत की निंदा करते हुए कहा:
“इस हमले का उद्देश्य देश की अखंडता को चोट पहुंचाना और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना था। दुर्भाग्य से कुछ भाजपा नेता इस माहौल में ऐसे बयान दे रहे हैं, जो न केवल शर्मनाक हैं, बल्कि राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाते हैं।”
उन्होंने कहा कि कश्मीरी नागरिकों द्वारा दिखाई गई मानवता और साहस भारत की आत्मा को जीवित रखने वाला उदाहरण है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे नफरत की राजनीति को नकारें और देश की एकता को मजबूत करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करें।
🔹 संगठनात्मक दिशा-निर्देश एवं कार्ययोजना
बैठक में जिला, प्रखंड, नगर, मंडल और वार्ड स्तर के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को सांगठनिक मजबूती के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। उमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि:
“प्रदेश कांग्रेस द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। सभी प्रखंड पर्यवेक्षक अपने क्षेत्र में बूथ कमेटियों को सशक्त बनाएं और जनहित योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाएं।”
साथ ही, तय किया गया कि प्रत्येक स्तर पर नियमित बैठकें कर सांगठनिक ढांचे को मजबूत किया जाएगा।
🔹 उपस्थित प्रमुख नेता
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, प्रखंड पर्यवेक्षक, नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पंचायत और वार्ड अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कांग्रेस के मूल विचार – एकता, सेवा और संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।







