रांची: ड्यूटी में लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, DIG ने की तत्काल कार्रवाई
रांची, 2 मई 2025: राजधानी रांची में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सख्ती दिखाते हुए DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 30 अप्रैल की रात किए गए औचक निरीक्षण के बाद की गई, जब पिठोरिया थाना में तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़कर थाने में आराम करते हुए पाए गए।
निलंबित पुलिसकर्मियों में शामिल हैं:
अजय पासवान, जेएसआई, पिठोरिया थाना
श्यामानंद पासवान, जेएसआई, पिठोरिया थाना
अमृत प्रसाद मेहता, जेएसआई, पिठोरिया थाना
नीरज कुजूर, आरक्षी, पीसीआर-22
DIG चंदन सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी इस तरह की लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
पुलिस प्रशासन को अनुशासित और जवाबदेह बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई एक कड़ा संदेश मानी जा रही है।







