- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeNEWSBOKAROप्रदूषण नियंत्रण मानकों का सख्ती से पालन करें कंपनियां - उपायुक्त

प्रदूषण नियंत्रण मानकों का सख्ती से पालन करें कंपनियां – उपायुक्त

spot_img

प्रदूषण नियंत्रण मानकों का सख्ती से पालन करें कंपनियां – उपायुक्त
ग्रामीणों से प्राप्त शिकायत व टीम द्वारा जांच पर 03 कंपनियों को जारी किया गया अंतिम चेतावनी पत्र
गोडावली गांव के समीप संचालित फैक्ट्रियों से गंभीर पर्यावरणीय प्रदूषण फैलाने का मामला

बोकारो, 28 अप्रैल 2025: गोडावली गांव के ग्रामीणों द्वारा विभिन्न कंपनियों से प्रदूषण फैलाने की शिकायत के बाद उपायुक्त  विजया जाधव ने त्वरित संज्ञान लिया और संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद बनाई गई जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की कि तीन कंपनियां – एमएस कैस्ट्रोन टेक्नोलाजी लिमिटेड (M/s Castron Technologies Ltd.), एमएस ओम साईं इंडस्ट्रीज (M/S Om Sai Industries), और एमएस पाटिल रेल इंफ्रांस्ट्रकचर लिमिटेड (M/s Patil Rail Infrastructure Ltd.) – प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन नहीं कर रही हैं और पर्यावरणीय प्रदूषण फैला रही हैं।

इस जांच के आधार पर उपायुक्त ने संबंधित कंपनियों को प्रदूषण नियंत्रण मानकों का सख्ती से पालन करने का अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि अगर इन कंपनियों द्वारा सुधार नहीं किया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने साथ ही क्षेत्रीय उप निदेशक जियाडा बोकारो और झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद इकाई धनबाद को नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती जाधव ने सख्त शब्दों में कहा कि “पर्यावरण सुरक्षा सर्वोपरि है, और जो भी कंपनियां मानकों का उल्लंघन करेंगी, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments