- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
spot_img
HomeCRIMEकुमारधुबी में चाऊमीन दुकान पर हमला, संचालक और बेटे के साथ मारपीट

कुमारधुबी में चाऊमीन दुकान पर हमला, संचालक और बेटे के साथ मारपीट

spot_img

कुमारधुबी में चाऊमीन दुकान पर हमला, संचालक और बेटे के साथ मारपीट

सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, तीन दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

कुमारधुबी, 17 मई 2025 — कुमारधुबी ओपी अंतर्गत कालीमंडा के पास स्थित पूरन चाऊमीन दुकान में बुधवार रात अराजक तत्वों ने जमकर हंगामा किया। दुकान संचालक पूरन नाग और उनके बेटे ओम नाग के साथ मारपीट व पत्थरबाजी की गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पूरन नाग ने बताया कि रात करीब 11 बजे दुकान बंद करने के दौरान संजय नगर निवासी बड़ई यादव, विकास साव, गौरख यादव और बिल्ला तांती दुकान पहुंचे और चाऊमीन की मांग की। दुकान बंद होने की बात सुनते ही वे गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आए। उन्होंने ओम नाग को घसीट कर बाहर निकाला और लात-घूंसे और पत्थरों से हमला किया। पूरन नाग ने बचाने की कोशिश की, तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

घटना में दोनों बाप-बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। आस-पास के दुकानदारों की मदद से किसी तरह दोनों की जान बची। पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

पूरन नाग ने कुमारधुबी ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे स्थानीय लोगों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर रोष है।

ओपी प्रभारी राजेश बेहरा ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments