कसमार थाना घेराव: प्रकाश घांसी के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
ग्रामीणों का आरोप है कि 15 दिन बीतने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित प्रकाश घांसी अब भी बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती हैं। ग्रामीणों ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने या दबाव में काम करने का आरोप लगाया।
घंटों तक ग्रामीण थाना परिसर में बैठे रहे। थाना प्रभारी द्वारा शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद सभी लौट गए। उन्होंने चेतावनी दी है कि दो दिनों के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
क्या है मामला?
30 अप्रैल की रात एक शादी समारोह में बहस के दौरान गोविंद घांसी पर संतोष घांसी के बेटे ने हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान प्रकाश घांसी पर चिंटू, अक्षय, अशोक व अन्य ने हथियारों से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बोकारो सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां वे अब भी भर्ती हैं।
प्राथमिकी में चिंटू घांसी, अक्षय घांसी, प्रकाश घांसी (दूसरा), और अशोक घांसी का नाम दर्ज किया गया है।
ग्रामीणों की मांग है कि सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी हो, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा।







