जैनामोड़ में आरपीएफ की छापेमारी, अवैध ई-टिकट दलाली में एक गिरफ्तार
बोकारो : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बोकारो पोस्ट ने ‘ऑपरेशन उन्नयन’ के तहत जैनामोड़ में छापेमारी अभियान चलाया और ई-टिकट दलाली के मामले में सलमान अंसारी (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। सलमान, बैंक ऑफ बड़ौदा जैनामोड़ शाखा के पास रहता है।
आरपीएफ ने उसके पास से डेल लैपटॉप, सैमसंग गैलेक्सी एफ-23 मोबाइल, दो नग लाइव और 26 पुराने ई-टिकट बरामद किए। इन सभी ई-टिकटों की कुल कीमत ₹64,984 आंकी गई है।
आरपीएफ ओसी संतोष सिंह ने बताया कि सलमान अपने घर से व्यक्तिगत यूजर आईडी का उपयोग कर अवैध रूप से रेलवे टिकटों की बुकिंग और बिक्री कर रहा था। इस संबंध में क्राइम केस संख्या 598/2025, यू/एस-143 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
छानबीन में सलमान ने स्वीकार किया कि वह यात्रियों से हर टिकट पर ₹200-300 अतिरिक्त लेकर टिकट देता था। उसने अपने निजी प्रिंटर से टिकटों का प्रिंटआउट निकालकर वितरित किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उसके सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और टिकट जब्त कर लिए गए।
गिरफ्तार सलमान को सभी दस्तावेजों के साथ 15 मई को एल्डर एआरजेएम कोर्ट, धनबाद में पेश किया गया। इस कार्रवाई में आरपीएफ बीकेएससी पोस्ट के जवानों के साथ एएसआई आशीष रंजन भी शामिल थे।
आरपीएफ का अभियान टिकट दलालों के खिलाफ जारी रहेगा।







