हजारीबाग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
हजारीबाग। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
मामला बड़कागाँव अंचल कार्यालय से जुड़ा है, जहां ग्राम महुदी निवासी बकाउल्लाह खान (65) ने एल.पी.सी के लिए आवेदन दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मचारी प्रहलाद मांझी ने एल.पी.सी जारी करने के बदले ₹5,000 रिश्वत की मांग की। खान ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को इसकी शिकायत दी।
यह भी पढ़ें..
डीपीएस बोकारो में समर कैंप का समापन, विद्यार्थियों ने सीखे विभिन्न खेलों के गुर
स्व. राजेंद्र महतो की 70वीं जयंती मनाई गई, सहयोगियों ने दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो की सत्यापन टीम ने जांच के बाद आरोप को सही पाया और 18 मई को कांड संख्या 06/2025 दर्ज किया गया। 19 मई को ट्रैप टीम ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और सरकारी गवाहों की उपस्थिति में प्रहलाद मांझी को ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार प्रहलाद मांझी वर्तमान में बड़कागांव अंचल कार्यालय में राजस्व उप निरीक्षक पद पर कार्यरत हैं। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।







