बोकारो के मालती लक्सरिया सिटी में आवारा कुत्तों से दहशत, बच्ची को काटा
बोकारो, झारखंड: बोकारो के पॉश इलाके मालती लक्सरिया सिटी में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। आज सुबह एक बच्ची को कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह डरी-सहमी अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।
बच्ची पर कुत्ते का हमला:
बताया गया कि बच्ची सोसाइटी परिसर में खेल रही थी, तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने आवारा कुत्तों को हटाने की मांग की है और सोसाइटी में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
डॉग लवर्स बनाम निवासी – बना विवाद का कारण:
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ परिवार कुत्तों को खाना देकर सोसाइटी में ही पालने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। वहीं, डॉग लवर्स इन कुत्तों को वहीं रखने की वकालत कर रहे हैं, जिससे दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बनी हुई है।
पिछले दिनों हुआ था हंगामा:
दो दिन पहले जब गिरिडीह नगर निगम की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने पहुंची थी, तो डॉग लवर्स और स्थानीय लोगों के बीच जमकर बहस और हंगामा हुआ था। इस घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा पुलिस में मामला भी दर्ज कराया गया है।
स्थानीय लोगों की मांग:
सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि कुत्तों की बढ़ती संख्या से बच्चों की जान खतरे में है। उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन से इन कुत्तों को तत्काल हटाने की मांग की है ताकि सोसाइटी में रहने वालों को सुरक्षित माहौल मिल सके।







