चरही थाना कांड 69/19 में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी

हजारीबाग: दिनांक 19.09.19 को वादी अजय कुमार सिंह द्वारा दर्ज कराए गए चरही थाना कांड सं. 69/19 में झारखंड पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को सूचना मिली थी कि इस कांड के आरोपी ग्राम कजरी में सक्रिय हैं। निर्देशानुसार, चरही थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल ने प्रेम गंझू उर्फ प्रेम भोक्ता उर्फ बंगाली और नूतन गंझू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
यह मामला वर्ष 2019 में पेयजल योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य स्थल पर हुई मारपीट और छिनतई से जुड़ा है। नामजद अभियुक्तों में कई कुख्यात अपराधी शामिल थे, जिनमें से कुछ पूर्व में भी हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुके हैं।
गिरफ्तारी दल में पुलिसकर्मी कांग्रेस उरांव, मंजय कुमार, सुमित कुमार पांडेय, विनोद पासवान एवं चालक सतीश सिंह शामिल थे। पुलिस की तत्परता और योजना बद्ध कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।







