HomeCRIMEBreaking News: प्रतिबंधित संगठन TSPC के सब जोनल कमांडर के दस्ते का...

Breaking News: प्रतिबंधित संगठन TSPC के सब जोनल कमांडर के दस्ते का सक्रिय सदस्य गोविन्द महतो गिरफ्तार

Breaking News: प्रतिबंधित संगठन TSPC के सब जोनल कमांडर के दस्ते का सक्रिय सदस्य गोविन्द महतो गिरफ्तार

रांची: झारखंड पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमिटी (TSPC) के सब जोनल कमांडर अरविन्द जी के दस्ते का सक्रिय सदस्य गोविन्द महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई बुढमू थाना क्षेत्र के चैनगढ़ा जंगल में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

सूचना के अनुसार, गोविन्द महतो ईंट भट्ठा मालिकों से लेवी वसूली के इरादे से कंडरे मोड़ की ओर बढ़ रहा था। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर थाना प्रभारी बुढमू रितेश कुमार महतो, पु.अ.नि. संजीव कुमार और सशस्त्र बल की टीम ने जंगल में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक ब्लू रंग का रेडमी नोट मोबाइल और पांच प्रतिबंधित पर्चे बरामद हुए, जिन पर TSPC का नाम ‘तृतीय प्रस्तुति कमिटी’ लाल रंग में लिखा था।

 

गिरफ्तार उग्रवादी का विवरण:

नाम: गोविन्द महतो

उम्र: 32 वर्ष

पिता: स्व. कामेश्वर महतो

पता: ग्राम गेसवे, थाना बुढमू, जिला रांची

अपराधिक गतिविधियाँ:

गोविन्द महतो बुढमू, पतरातू, ओरमांझी और ठाकुरगांव क्षेत्रों में लेवी वसूली और हिंसक घटनाओं में संलिप्त था। वह पूर्व में NEPL कंपनी के क्रशर पर हमले और आगजनी की घटना में भी शामिल रहा है।

इस गिरफ्तारी से TSPC के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बहाली की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments