HomeNEWSBOKAROस्ट्रीट वेंडरों का जीवन बेहतर बनाने को चलाएं अभियान: उपायुक्त अजय नाथ...

स्ट्रीट वेंडरों का जीवन बेहतर बनाने को चलाएं अभियान: उपायुक्त अजय नाथ झा

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, कहा – यह केवल आर्थिक नहीं, सामाजिक सशक्तिकरण का माध्यम है

बोकारो: बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर केवल आर्थिक गतिविधियों के भागीदार नहीं बल्कि समाज की एक मजबूत कड़ी हैं। जब हम उनकी आंखों से दुनिया देखते हैं, तो संवेदना और जिम्मेदारी का नया दृष्टिकोण सामने आता है। उन्होंने यह बातें सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री स्व निधि से समृद्धि योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक के दौरान कहीं।


सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्ट्रीट वेंडरों के जीवन को बेहतर बनाने हेतु सभी विभाग अभियान मोड में कार्य करें। उन्होंने योजना से जुड़े प्रशिक्षण और जन-जागरूकता कार्यक्रम को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि:

  • पहले चरण में 10,000 रुपये का ऋण लेने वाले लाभुक

  • समय पर भुगतान करने पर अगली बार 20,000 रुपये

  • फिर समय पर भुगतान कर 50,000 रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं।

  • यह उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएगा।


प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से भी जोड़ने का निर्देश

अजय नाथ झा ने नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि चिन्हित वेंडरों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से भी जोड़ा जाए, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय को विस्तार देने में मदद मिले और जीवन स्तर में सुधार हो सके।


बैंकों में बने विशेष भैया-दीदी काउंटर

उन्होंने लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) को निर्देशित किया कि बैंकों में स्ट्रीट वेंडरों के लिए विशेष “भैया-दीदी काउंटर” बनाएं, ताकि उन्हें त्वरित सेवा और सम्मान दोनों मिल सके। उन्होंने कहा कि सब्जी बेचने वाली महिलाओं को ‘दीदी’ कहकर सम्मान देना चाहिए


योजना से जुड़ी अन्य योजनाओं का समन्वय हो

बैठक में पीएम स्वनिधि योजना के साथ पीएम श्रम योगी मानधन, पीएम जीवन ज्योति बीमा, पीएम सुरक्षा बीमा, पीएम जनधन, जननी सुरक्षा, मातृत्व वंदना योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना आदि का समन्वय कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर बल दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि “यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम है।”


बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त प्रियांका व जयपाल सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, फुसरो के कार्यपालक पदाधिकारी के प्रतिनिधि समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

Suresh Choudhary
Suresh Choudharyhttp://cityhulchul.in
सुरेश चौधरी, City Hulchul News के बोकारो संवाददाता हैं। वे जनहित, अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं। स्थानीय घटनाओं और महत्वपूर्ण जनसरोकारों को पाठकों तक सटीक एवं विश्वसनीय जानकारी के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments