HomeNEWSवीर शहीद सिदो-कान्हू को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, जयंती पर...

वीर शहीद सिदो-कान्हू को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, जयंती पर मोरहाबादी में कार्यक्रम

हूल विद्रोह के महानायक को नमन, मुख्यमंत्री बोले– झारखंड वीरों की भूमि

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने हूल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है, जहां अनेक महान सपूतों ने जन्म लेकर समाज और देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी और मूलवासी समाज ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उस समय संघर्ष किया, जब देश में स्वतंत्रता की चेतना भी पूरी तरह विकसित नहीं हुई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर शहीद सिदो-कान्हू ने अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ जो बिगुल फूंका, वह आज भी लोगों को साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है। उन्होंने उनके योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह दिन भारतीय इतिहास में विशेष महत्व रखता है।

उन्होंने आगे कहा कि आज पूरे देश के लोग, विशेषकर आदिवासी समुदाय, ऐसे वीर सपूतों पर गर्व करते हैं, जिन्होंने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया।

यह भी पढ़ेंआईटीआई मोड़ बस स्टैंड बदहाल: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं रुकती बसें, सड़क पर भटकते यात्री

यह भी पढ़ें : 7 जिलों में पुलिस का बड़ा एक्शन: एक रात में 79 अपराधी गिरफ्तार, 239 वारंट निष्पादित

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments