HomeCRIMEरांची में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रांची में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध संबंध के विवाद में हुई हत्या, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे का लेग गार्ड किया बरामद

रांची : 30 मई 2026

रांची पुलिस ने डोरंडा थाना क्षेत्र के चर्चित तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और कथित अवैध संबंध मुख्य कारण रहे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल का लोहे का लेग गार्ड भी बरामद किया गया है।

गंभीर मारपीट के बाद हुई थी मौत

डोरंडा थाना में 26 मई 2026 को खतीजा खातून द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार उनके पति तनवीर अंसारी पर जावेद अख्तर, रिजवान और इजाज उर्फ गोल्डेन ने लोहे के पाइप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

घायल तनवीर अंसारी को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद मामला हत्या में तब्दील हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया हत्या का कारण

पुलिस अनुसंधान में पता चला कि मृतक तनवीर अंसारी का मुख्य आरोपी जावेद अख्तर की मां के साथ कथित संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद और झगड़ा होता रहता था।

पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन तनवीर अंसारी और जावेद अख्तर के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इजाज उर्फ गोल्डेन ने जावेद को तनवीर पर हमला करने के लिए उकसाया। इसके बाद जावेद ने बुलेट मोटरसाइकिल के लोहे के लेग गार्ड से तनवीर अंसारी के सिर पर कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस ने इस मामले में जावेद अख्तर और इजाज उर्फ गोल्डेन को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल का लोहे का लेग गार्ड भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments