HomeCRIMEरांची में बड़ी वारदात टली, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

रांची में बड़ी वारदात टली, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

सुखदेवनगर थाना पुलिस की कार्रवाई, USA निर्मित पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद

रांची | 19 मई 2026

रांची पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में बड़ी आपराधिक घटना की साजिश को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से USA निर्मित 9MM ऑटोमेटिक पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को 18 मई 2026 की रात करीब 8:05 बजे सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गांगानगर करम चौक के पास कुछ लोग अवैध हथियार और गोलियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : बोकारो में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने गांगानगर करम चौक इलाके में त्वरित छापेमारी की।

पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी

छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद चार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान —

  • सहदेव टिग्गा, अंकित खलखो, रवि लकड़ा, संदीप कुमार उर्फ बबलू, के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े : शिक्षा सुधार की समीक्षा बैठक और दूसरी तरफ स्कूल में बच्चों से मजदूरी! आखिर जिम्मेदार कौन?

पिस्टल और गोलियां बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से USA निर्मित 9MM ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की गई। पिस्टल के मैगजीन में दो जिंदा गोलियां भी मिलीं।

इसके अलावा पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 179/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार समय रहते कार्रवाई कर बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया गया। फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

छापेमारी टीम में शामिल थे ये अधिकारी

कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा समेत कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और संभावित साजिश की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : रांची में संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments